सच की तलाश में शुरू हुआ सफ़र.....मंजिल तक पहुंचेगा जरुर !!!

सच की तलाश में शुरू हुआ सफ़र.....मंजिल तक पहुंचेगा जरुर !!!
AMIR KHURSHEED MALIK
Showing posts with label Mazhar Khan. Show all posts
Showing posts with label Mazhar Khan. Show all posts

Monday, December 8, 2014

बदलापुर बॉयज : मजहर खान

उत्तरप्रदेश का छोटा सा जिला शाहजहांपुर रंगमंच और रुपहले परदे पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने से नहीं चूकता ।  अपने सशक्त एवं समर्थ रंगमंच की धमक पूरे देश में बिखेरने वाले शाहजहांपुर ने मजहर खान नामक एक नया सितारा बालीवुड के हवाले किया है । जिनकी आने वाली फिल्म “बदलापुर बॉयज” उनके भविष्य के लिए महत्वपूर्ण साबित होने वाली है । लेखक निर्देशक शैलेश वर्मा की इस फिल्म में कबड्डी खेल से गाँव की एक बड़ी समस्सया हल करने वाले युवकों की कहानी है।  “कर्म मूवीज”  के बैनर तले बन रही इस फिल्म में वास्तविक ग्रामीण पृष्ठभूमि का छायांकन शैलेश वर्मा की विशेष उपलब्धि है । लेकिन आधुनिक फिल्मों के सभी नाच-गाने से लेकर रोमांस का तड़का अपनी जगह मौजूद है । ऐसे में ग्रामीण पृष्ठभूमि से जुड़े होने के बाद भी दर्शकों के लिए किसी मसाले की कमी महसूस नहीं होगी । फिल्म में कबड्डी कोच की भूमिका अन्नू कपूर निभा रहे हैं । शैलेश वर्मा के लिए भले ही बतौर निर्देशक यह पहली फिल्म हो, लेकिन वो बतौर लेखक कई बड़ी फिल्मों के साथ जुड़े रह चुके हैं ।


मजहर खान इससे पहले विशाल वर्मा के निर्देशन में आदर्श नगर, राजश्री प्रोडक्शन की “लव यू मिस्टर कलाकार”, सहित “देख इंडियन सर्कस”, ”रज्जो”, में भी काम कर चुके हैं । फेस्टिवल फिल्म “द कनेक्शन”, “संशोधन”,”गोल्डन पॉकेट वाच”, “उषा”, आदि में में भी हम उनसे रूबरू हो चुके हैं ज़ी टीवी के सीरियल “भागोंवाली” में उनकी भूमिका “टिल्लू”, “डोली अरमानों की” में “मुक्ति” , चर्चा में हैं
भारतेंदु नाट्य अकादमी से नाट्य विधा में डिप्लोमा प्राप्त कर चुके मजहर खान पुणे के एफटीआईआई से प्रशिक्षित भी हैं ! (आमिर खुर्शीद मलिक )