सच की तलाश में शुरू हुआ सफ़र.....मंजिल तक पहुंचेगा जरुर !!!

सच की तलाश में शुरू हुआ सफ़र.....मंजिल तक पहुंचेगा जरुर !!!
AMIR KHURSHEED MALIK

Monday, December 29, 2014

अलविदा 2014


अलविदा 2014 ..... कुछ अच्छी  , कुछ बुरी यादों के साथ 2014 को अब विदाई देने का समय अब करीब आ गया हैं ! यकीनन सब अच्छा नहीं हुआ होगा ! इसी तरह सब बुरा भी नहीं हुआ होगा ! पर अच्छे को सहेज कर हमको आगे जारी रखना है ! बुरे के अनुभवों से सीख लेकर उनको भी अच्छे में बदलना है ! जिससे एक अच्छा देश और समाज बनाने में हमारी भूमिका प्रभावी हो सके ! कुछ सवाल उठ सकते हैं कि पुराने वर्ष की विदाई और नव वर्ष का स्वागत हमारे धार्मिक मान्यताओं और अपेक्षाओं से मेल नहीं खाता है ! लेकिन जिस अंग्रेजी कैलेंडर के इर्द गिर्द हमने अपने जीवन को बाँध रखा है , उसके अनुसार सिर्फ शुभकामनाएं करना कदापि अनुचित नहीं होगा ! अच्छे की कामना को किसी भी बहाने से कर लीजिये ...... अच्छा ही होगा !


हार्दिक शुभकामनाये

No comments:

Post a Comment