सच की तलाश में शुरू हुआ सफ़र.....मंजिल तक पहुंचेगा जरुर !!!

सच की तलाश में शुरू हुआ सफ़र.....मंजिल तक पहुंचेगा जरुर !!!
AMIR KHURSHEED MALIK
Showing posts with label जागरूक. Show all posts
Showing posts with label जागरूक. Show all posts

Monday, April 25, 2016

आखिर मै जागरूक जो हूँ !

गाडी धोने में सैकड़ों लीटर पानी इस्तेमाल करता हूँ ।
गार्डन में पानी डालने के साथ-साथ रोड को भी नहला देता हूँ ।
एक घूँट पानी पीने के लिए भी पूरा गिलास पानी लेता हूँ ।
लेकिन , 
मै शाम होते-होते सोशल मीडिया पर एक पोस्ट पानी बचाव के सन्देश की अवश्य डालता हूँ !
आखिर मै जागरूक जो हूँ !
येन केन प्रकारेण टैक्स बचाने का हर जतन करता हूँ ।
सुविधा शुल्क देकर काम करवा लेना बेहतर मानता हूँ ।
अगर खुद कोई मौका मिले तो छोड़ता नहीं हूँ ।
लेकिन ,
मै शाम होते-होते सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भ्रष्टाचार के विरोध में अवश्य डालता हूँ !
आखिर मै जागरूक जो हूँ !
मतदान में तो समय की बर्बादी होती है ।
राष्ट्रीय प्रतीकों को तो मै नहीं जानता ,
राष्ट्रीय संम्पत्ति को व्यक्तिगत बनाने का मौका नहीं छोड़ता ।
आन्दोलन में इसको ही निशाना बनाता हूँ ।
लेकिन,
मै शाम होते-होते सोशल मीडिया पर एक पोस्ट देशभक्ति की अवश्य डालता हूँ !
आखिर मै जागरूक जो हूँ !