सच की तलाश में शुरू हुआ सफ़र.....मंजिल तक पहुंचेगा जरुर !!!

सच की तलाश में शुरू हुआ सफ़र.....मंजिल तक पहुंचेगा जरुर !!!
AMIR KHURSHEED MALIK

Friday, March 14, 2014

उत्तर प्रदेश आज खुद नेतृत्व विहीन

देश की राजनीति को नेतृत्व देने वाला उत्तर प्रदेश आज खुद नेतृत्व विहीन है भाजपा ने जहाँ गुजरात के  मंत्री अमित शाह को प्रदेश प्रभारी बना कर संगठन में जान फूंकने की कवायद की है वहीँ, कांग्रेस ने शाह का जवाब देने के लिए राहुल गाँधी के करीबी और संगठन के काम में माहिर साबरकांठा से सांसद मधुसुदन मिस्त्री को उत्तर प्रदेश भेजा शाह और मिस्त्री उत्तर प्रदेश की राजनीति की उस नब्ज को पकड़ेंगे जिसको समझने के लिये जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गाँधी, अटल विहारी वाजपेई ने अपना पूरा जीवन लगा दिया। समय बदला देश की राजनीति बदली आज हालत ये है की देश को नेतृत्व देने वाले उत्तर प्रदेश में अपना आस्तित्व तलाश रही राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टिया आज उत्तर प्रदेश में नेतृत्व विहीन है। 

No comments:

Post a Comment